Recent Posts

August 16, 2026

श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के कच्चातीवू द्वीप के पास लगभग 40 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है।

देहरादून 19 दिसंबर 2021,
तमिलनाडु: श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के कच्चातीवू द्वीप के पास लगभग 40 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है और उनकी छह नौकाएं भी जब्त कर ली हैं। मछुआरा एसोसिएशन ने उनकी तत्काल रिहाई की मांग करते हुए सोमवार को प्रदर्शन करने और अनिश्चितकालीन धरना करने की भी घोषणा की।

मत्स्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मछुआरे 500 से अधिक नौकाओं में सवार होकर 18 दिसंबर को यहां से रवाना हुए थे । मछुआरे कच्चातीवू द्वीप के पास मछलियां पकड़ रहे थे। श्रीलंकाई नौसेना नेउनमें से 43 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया और छह नौकाएं भी जब्त कर ली।

मछुआरा एसोसिएशन के एक नेता और प्राधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद मछुआरों को श्रीलंका के कांगेसानतुरई शिविर ले जाया गया। क्षेत्रीय सांसद के. नवसकणि ने केंद्रीय मंत्रियों से बात की और मछुआरों एवं उनकी नौकाओं को छुड़ाने के लिए तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.