August 12, 2026

कृषि मंत्री गणेश जोशी से मिला जैविक उत्पाद परिषद कर्मचारी संगठन का प्रतिनिधिमंडल

उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी से उनके कैंप कार्यालय में उत्तराखण्ड जैविक उत्पाद परिषद कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने परिषद से जुड़े विभिन्न विषयों और कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को अवगत कराया कि जैविक उत्पाद परिषद में कार्यरत कर्मचारियों को फरवरी 2026 से अब तक मानदेय प्राप्त नहीं हुआ है। इसके अलावा वर्ष 2016 से शासन स्तर पर लंबित 67 पदों के सृजन हेतु आवश्यक स्वीकृति दिलाने की मांग भी उठाई गई।

प्रतिनिधिमंडल ने परिषद की गतिविधियों के सुचारू संचालन के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित बजट पर शीघ्र कार्रवाई करने तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी करने का आग्रह भी किया।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिनिधिमंडल को सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि कर्मचारियों एवं परिषद से जुड़े विषयों पर गंभीरता से कार्य किया जाएगा। उन्होंने प्रबंध निदेशक, जैविक परिषद को मामले में शीघ्र आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.