June 23, 2026

कार के कुचलने से एक युवती की हुई दर्दनाक मौत

रुड़की कोतवाली क्षेत्र में जादूगर रोड के पास आज रविवार को बरसात में छाता लेकर पैदल जा रही खंजरपुर निवासी कीर्ति नाम की एक युवती को एक कार ने कुचल दिया है। जिस कारण कीर्ति नाम की युवती की दर्दनाक मौत हो गई है। कीर्ति को कार से कुचलने वाली यह घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसका एक वीडियो आज रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

बता दे की खंजरपुर निवासी कीर्ति नाम की एक युवती जादूगर रोड के पास एक निजी अस्पताल में काम करती थी। आज सुबह करीब 9:00 बजे वह निजी अस्पताल जाने के लिए घर से निकली थी। आज शहर में बरसात हो रही थी। जिसके चलते कीर्ति छाता लेकर जा रही थी। जादूगर रोड के पास पहुंचने पर कीर्ति को सामने से आ रही एक कार ने कुचल दिया। जिस कारण कीर्ति कार के नीचे आकर फंस गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। तभी मौके पर आसपास के लोग भी पहुंच गए। जिन्होंने कार चालक के साथ मिलकर कीर्ति को कार के नीचे से निकला और कार में लिटाया गया। जिसके बाद कार चालक कीर्ति को लेकर मौके से चला गया। जानकारी मिली है कि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने कीर्ति को मृत घोषित कर दिया है।

कार के द्वारा कीर्ति को कुचलना की यह घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसका एक वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में कीर्ति छाता लेकर पैदल जाती हुई दिखाई दे रही है। तभी सामने से एक कार आती है। जो कीर्ति को कुचल देती है। जिसके बाद कीर्ति कार के नीचे फंस जाती है। वीडियो में दिखाई देता है कि आसपास के लोग मौके पर पहुंचते है। जिसके बाद कीर्ति को कार के नीचे से निकलकर कार में लिटाया जाता है। जिसके बाद चालक कार लेकर मौके से चला जाता है। बाद में जानकारी मिली है कि कीर्ति को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है। पुलिस के द्वारा फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.