June 24, 2026

केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसा: बेटे की मौत के बाद दिल का दौरा पड़ने से मां का निधन

परिजनों ने बताया, शनिवार सुबह विजयलक्ष्मी अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत करने लगीं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रविवार को विजयलक्ष्मी की अंतिम यात्रा उनके पैतृक घाट पर किया गया।परिजनों ने बताया, शनिवार सुबह विजयलक्ष्मी अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत करने लगीं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रविवार को विजयलक्ष्मी की अंतिम यात्रा उनके पैतृक घाट पर किया गया। बड़े बेटे चंद्रवीर सिंह चौहान ने बताया, भाई राजवीर की मौत के बाद से मां मानसिक रूप से बेहद टूट गई थीं।वह दिन-रात राजवीर को याद कर रोया करती थीं। गौरतलब है कि 15 जून को आर्यन हेली एविएशन का हेलिकॉप्टर केदारनाथ से गुप्तकाशी लौटते वक्त गौरी माई खर्क के पास क्रैश हो गया था। इस हादसे में पायलट राजवीर सिंह चौहान सहित सभी सात लोगों की मौत हो गई थी। शवों की पहचान भी कठिनाई से, अंगूठी, चेन व कंगन के जरिये की गई थी।

राजवीर के सम्मान में होना था कार्यक्रम
सर्व समाज की ओर से रविवार को लेफ्टिनेंट कर्नल (से.नि.) राजवीर सिंह चौहान के सम्मान में मां भारती के वीर सपूत कार्यक्रम का आयोजन होना था। जिसमें नंदी बाबा मंदिर चौक और सड़क का नाम के नाम पर रखे जाने की घोषणा, सामूहिक तिरंगा यात्रा, हनुमान चालीसा पाठ और श्रद्धांजलि सभा प्रस्तावित थी। लेकिन यह कार्यक्रम शोक सभा में बदल गया।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.