August 8, 2026

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून ने अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस के उपलक्ष्य मे लगाया जागरूकता शिविर

देहरादून , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून आज अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में सेलाकुई स्थित सारा इंडस्ट्रियल एस्टेट में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मजदूरों के विधिक अधिकारो के बारे मे जानकारी दी गई। उन्हें मई दिवस के महत्व के बारे में बताया गया कि यह दिन दुनिया भर में मजदूरों के अधिकारों और संघर्षों को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है।

इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून सचिव सीमा डुँगराकोटी ने अपने संबोधन में कहा, मजदूर वर्ग समाज में रीढ़ होता है तथा समाज और देश की उन्नति में श्रमिक वर्ग का महत्वपूर्ण योगदान होता है। श्रमिको का सशक्तिकरण केवल कानून से नहीं होगा, बल्कि सामाजिक दृष्टिकोण से भी लाना होगा। इसके साथ ही श्रम विभाग व श्रम न्यायालय की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें अपने बच्चों से बाल श्रम न करवाने की अपील करते हुए बताया गया कि बाल श्रम कानूनी अपराध है और समाज के लिए अभिशाप भी है।

अंत में सभी प्रतिभागियों को नालसा टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून से मिलने वाली निशुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी के साथ आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांकित 10 मई 2025 के बारे मे भी जानकारी दी गई। साथ ही सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया तथा उन्हें बताया गया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण किस प्रकार से उनकी कानूनी व अन्य सहायता कर सकता है।

कार्यक्रम में पराविधिक कार्यकर्ता उमेश्वर सिंह रावत, श्रम प्रवर्तन देहरादून अश्वनी हलदार , जी.एम. प्लैनेट हर्ब्स लाइफ साइंस विनोद कुमार तिवारी, एच.आर डिक्शन जगदीश सिंह रावत, हैंड डिक्शन विकास शर्मा , एच.आर. टीम नितिन नेगी, जी.एम. सारा इंडस्ट्रीज डी०वी० सिंह, सागर और सतीश आदि उपस्थित रहे।

 

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.