April 27, 2026

जंतर मंतर पर अंकिता भंडारी न्याय यात्रा, निष्पक्ष जांच की मांग तेज

नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर अंकिता भंडारी न्याय यात्रा आयोजित कर अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग उठाई गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि तीन साल बाद भी मामले में न्याय अधूरा है।
गरिमा मेहरा दसौनी ने आरोप लगाया कि जांच पीड़ित परिवार की शिकायत के बजाय अन्य प्राथमिकी के आधार पर की जा रही है, जिससे गंभीर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने तथाकथित “वीआईपी” का नाम सार्वजनिक करने और निष्पक्ष जांच की मांग की।

 

प्रदर्शन में कमला पंत, इंद्रेश मैखुरी, चारु तिवारी समेत उत्तराखंड और दिल्ली के कई प्रवासी लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि न्याय नहीं मिला तो आंदोलन जारी रहेगा।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.