August 8, 2026

प्रधानमंत्री ने बी-20 शिखर सम्मेलन भारत 2023 को संबोधित किया:भारत का चंद्र मिशन विज्ञान और उद्योग दोनों की सफलता है।

देहरादून 27 अगस्त 2023,

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में बी-20 शिखर सम्मेलन भारत 2023 को संबोधित किया। बी-20 शिखर सम्मेलन भारत विश्व भर के नीति निर्माताओं, व्यापारिक नेताओं और विशेषज्ञों को बी-20 भारत विज्ञप्ति पर विचार-विमर्श और चर्चा करने के लिए एकजुट करता है। बी-20 भारत विज्ञप्ति में जी-20 को प्रस्तुत करने के लिए 54 अनुशंसायें और 172 नीतिगत कार्रवाइयां शामिल हैं।

प्रधानमंत्री ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए, 23 अगस्त को चंद्रयान मिशन की सफल लैंडिंग के बाद समारोह मनाने के क्षण को रेखांकित किया। सफल चंद्र मिशन में इसरो की भूमिका का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने मिशन में उद्योग की भूमिका को भी स्वीकार किया क्योंकि चंद्रयान के कई कंपोनेंट निजी क्षेत्र और एमएसएमई द्वारा प्रदान किए गए थे। उन्होंने कहा, “यह विज्ञान और उद्योग दोनों की सफलता है।”भारत का चंद्र मिशन विज्ञान और उद्योग दोनों की सफलता है।

श्री मोदी ने कहा कि, वैश्विक विकास का भविष्य व्यवसाय के भविष्य पर निर्भर है। एक कुशल और विश्वसनीय वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला के निर्माण में भारत का एक महत्वपूर्ण स्थान है। स्थिरता अवसर के साथ-साथ एक व्यवसाय मॉडल भी है।भारत ने व्यापार के लिए ग्रीन क्रेडिट की एक संरचना तैयार किया है, जो ‘धरती से संबंधित सकारात्मक’ कार्यों पर केंद्रित है। व्यवसायों को अधिक से अधिक लोगों की क्रय शक्ति में सुधार करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए क्योंकि एक स्व केंद्रित दृष्टिकोण सभी को हानि पहुंचाएगा। ‘हमें निश्चित रूप से ‘अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता देखभाल दिवस’ के लिए एक प्रणाली के बारे में सोचना चाहिए, इससे व्यवसायों और उपभोक्ताओं के बीच विश्वास को सुदृढ़ करने में सहायता मिलेगी। क्रिप्टोकरेंसी के बारे में अधिक समेकित दृष्टिकोण की आवश्यकता है। वैश्विक व्यापार समुदायों और सरकारों को यह सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करना होगा कि नैतिक एआई को बढ़ावा दिया जाए। एक जुड़ी हुई दुनिया साझा उद्देश्य, साझी धरती, साझी समृद्धि और एक साझा भविष्य के बारे में है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.