August 8, 2026

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पीछे का विचार नागरिकों को न्याय दिलाना है: राहुल गांधी।

नागालैंड, भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तीसरे दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नागालैंड की राजधानी कोहिमा में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान राहुल ने कहा,”जो धर्म के सिद्धांत पर मैं अपनी जिंदगी जीने की कोशिश करता हूं। इसलिए मैं लोगों की इज्जत करता हूं। जब मुझे कोई कुछ बोलता है तो मैं अहंकार से बात नहीं करता हूं। मैं नफरत नहीं फैलाता हूं। मेरे लिए यह धर्म है। उन्होंने कहा, जो सचमुच धर्म को मानते हैं, वो धर्म के साथ ‘पर्सनल रिश्ता’ रखते हैं। वे अपने जीवन में धर्म का प्रयोग करते हैं। भारतीय जनता पार्टी की अप्रत्यक्ष रूप से आलोचना करते हुए कहा कि, जो धर्म के साथ ‘पब्लिक रिश्ता’ रखते हैं, वो धर्म का फायदा उठाने की कोशिश करते हैं। मैं अपने धर्म का फायदा उठाने की कोशिश नहीं करता हूं, मैं अपने धर्म के सिद्धांतों पर जिंदगी जीने की कोशिश करता हूं। इसलिए मैं लोगों की इज्जत करता हूं, अहंकार से नहीं बोलता, नफरत नहीं फैलाता। ये मेरे लिए हिंदू धर्म है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, “हमने भारत जोड़ो न्याय यात्रा पूर्वोत्तर से शुरू करने का फैसला किया, जिसे मैं अपने देश के सबसे महत्वपूर्ण हिस्सों में से एक मानता हूं। हमने मणिपुर से शुरुआत की है। न्याय यात्रा के पीछे का विचार नागरिकों को न्याय दिलाना है।

 

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.