June 23, 2026

दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला।

दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर आज वोटिंग शाम 6 बजे खत्म हो गई। निर्वाचन आयोग के मुताबिक 57 फीसदी से अधिक वोटिंग हुई है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान की प्रक्रिया पूरी हुई। 

  एग्जिट पोल्स एजेंसीज की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना जताई जा रही है। कांग्रेस पार्टी कुछ सीटों पर जीत हासिल कर सकती है।

    एग्जिट पोल्स एजेंसी पीपुल्स इनसाइट ने भारतीय जनता पार्टी को 40-44 सीटें और आम आदमी पार्टी के खाते में 25-29 सीटें दी है। कांग्रेस को 0-1 सीटें ही मिलने का अनुमान है। माइंड ब्रींक ने आम आदमी पार्टी को 44-49 सीटें दी है। इसने बीजेपी को 21-25 सीटें और कांग्रेस को 0-2 सीटें दी है। वीप्रीसाइड ने आम आदमी पार्टी को 46-52 सीटें दी है। वहीं बीजेपी को 18-23 सीटें और कांग्रेस को 0-1 सीटें दी है। पीपुल्स पल्स ने बीजेपी को बड़ा जनाधार दिया है। इसने बीजेपी 51-60 सीटें, आप को 10-19 सीटें और कांग्रेस को 0 सीटें दी है। पी मार्क ने आम आदमी पार्टी को 21-31 सीटें, बीजेपी को 39-49 सीटें और कांग्रेस को 0-1 सीटें दी है। जेवीसी ने आम आदमी पार्टी को 22-31 सीटें दी है। बीजेपी को 39-45 सीटें जबकि कांग्रेस को 0-2 सीटें ही दी है।चाणक्या स्ट्रैटजी ने बीजेपी को 39 से 44 सीटें मिलने का और कांग्रेस को 2 से तीन सीटें मिलने का अनुमान जताया है। इसने आम आदमी पार्टी को 25-28 सीटें दी है। मैट्रिज ने आम आदमी पार्टी को 32-27 सीटें , बीजेपी को 35-40 और कांग्रेस को 0-1 सीट हासिल करने का अनुमान लगाया है।

BJP aamadmi party

दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.