Recent Posts

August 16, 2026

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटा भाजपा महिला मोर्चा, तीन माह का कार्यक्रम घोषित

Ruchi

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा महिला मोर्चा ने संगठनात्मक गतिविधियों को तेज कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने बताया कि जिलों और मंडलों की बैठकें पूरी हो चुकी हैं तथा कार्यकर्ताओं को फिजिकल के साथ-साथ ऑनलाइन माध्यम से भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि महिला मोर्चा ने अगले तीन माह का विस्तृत कार्यक्रम तैयार किया है, जिसके तहत संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

रुचि भट्ट ने जानकारी दी कि 15 जुलाई से 30 जुलाई तक प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों में ‘लखपति दीदी सम्मेलन’ आयोजित किए जाएंगे। इन सम्मेलनों में स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ी महिलाओं और सफल महिला उद्यमियों को आमंत्रित कर सम्मानित किया जाएगा, ताकि अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा मिल सके।

उन्होंने बताया कि 1 अगस्त से 15 अगस्त तक जनप्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित होंगे। इनमें बीडीसी सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक स्तर की निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधियों सहित अन्य महिला प्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

इसके बाद 1 सितंबर से 15 सितंबर तक सभी विधानसभा क्षेत्रों में टिफिन बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों में पार्टी की वरिष्ठ एवं पुरानी महिला कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया जाएगा, चाहे वे वर्तमान में किसी पद पर हों या नहीं। इसका उद्देश्य अनुभवी कार्यकर्ताओं के अनुभवों का लाभ लेते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाना है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि महिला मोर्चा आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन को सक्रिय और सशक्त बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है तथा निर्धारित कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं की भागीदारी को और अधिक बढ़ाया जाएगा।

रुचि भट्ट, प्रदेश अध्यक्षा, महिला मोर्चा भाजपा।

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.