Recent Posts

August 16, 2026

राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे के बाद एक्टिव हुई भाजपा, प्रबुद्धजनों से संवाद अभियान शुरू

BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के हालिया उत्तराखंड दौरे के बाद प्रदेश भाजपा संगठन आगामी चुनावों की तैयारियों में सक्रिय हो गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर पार्टी अब प्रबुद्धजनों और बुद्धिजीवियों के बीच पहुंचकर संवाद स्थापित करने और सुझाव जुटाने का अभियान चला रही है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने दौरे के दौरान कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों में जीत का मंत्र देते हुए संगठन को जनसंपर्क और संवाद पर विशेष जोर देने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में अब पार्टी के सांसद और विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में प्रबुद्ध नागरिकों से मुलाकात कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मंशा भी रही है कि सरकार जनता और बुद्धिजीवियों के बीच जाकर उनके सुझाव प्राप्त करे। इसी उद्देश्य से सभी सांसदों और विधायकों को अपने विधानसभा एवं लोकसभा क्षेत्रों के 50-50 प्रबुद्ध लोगों से मिलने के निर्देश दिए गए हैं।

तरुण बंसल ने कहा कि इस अभियान के तहत जनप्रतिनिधि केंद्र और प्रदेश सरकार के पिछले 12 वर्षों के कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी लोगों तक पहुंचाएंगे। साथ ही, प्रबुद्धजनों से विकास, जनकल्याण और सरकारी योजनाओं को लेकर सुझाव भी प्राप्त करेंगे।

उन्होंने कहा कि प्राप्त सुझावों को पार्टी नेतृत्व तक भेजा जाएगा, ताकि आवश्यकतानुसार योजनाओं और नीतियों में सुधार किया जा सके। प्रदेश महामंत्री के अनुसार इस अभियान पर काम शुरू हो चुका है और जल्द ही विभिन्न क्षेत्रों से सुझावों की रिपोर्ट पार्टी को मिलने लगेगी।

तरुण बंसल, प्रदेश महामंत्री, भाजपा।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.