June 24, 2026

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव की “वोटर अधिकार यात्रा” रैली को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे: नारेबाजी कर किया हंगामा।

Bihar, 30 August 2025,

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव की “वोटर अधिकार यात्रा” रैली को भोजपुर जिले के आरा में होटल ग्रांड के पास भाजपा कार्यकर्ताओं ने काले कपड़े और काले झंडे दिखाए, और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी कर हंगामा किया। पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए विरोध प्रदर्शन करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को मौके से हटाया और स्थिति को काबू में किया। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। विगत दिनों भाजपाईयों ने पटना में कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में तोड़फोड़ की और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की। इसी दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। दोनों के बीच लाठी डंडे चले। दोनों पार्टियों के की कार्यकर्ता घायल हो गए थे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव के संयुक्त नेतृत्व में निकाली जा रही “वोटर अधिकार यात्रा”का आज चौदहवां दिन है। जिसमें राहुल गांधी के साथ-साथ आरजेडी के तेजस्वी यादव और समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव, माले के दीपंकर भट्टाचार्य और वीआईपी के मुकेश सहनी भी मौजूद थे। “वोटर अधिकार यात्रा” के आज आरा पहुंचते ही हजारों की भीड़ कार्यकर्ताओं के स्वागत में जुटी थी, लेकिन अचानक हुए इस विरोध ने इस यात्रा को थोड़ी देर के लिए बाधित कर दिया। राजनीति के जानकारों का मानना है कि, यह यात्रा, विधानसभा चुनाव से पहले विपक्ष की बड़ी राजनीतिक मुहिम है। संसद के मानसून सत्र में इस मुद्दे पर सरकार को घेरने के बाद अब विपक्ष जनता के बीच उतर चुका है। कांग्रेस और राजद के साथ-साथ महागठबंधन के अन्य दल भी इस यात्रा में शामिल हैं। यात्रा जैसे-जैसे अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, इसमें और भी बड़े चेहरे शामिल हो रहे हैं। ” वाटर अधिकार यात्रा का समापन 01 सितंबर को रामलीला मैदान में होना है।.

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.