September 14, 2026

देहरादून में दर्दनाक हादसा: मिक्सर ट्रैक्टर ने B.Tech छात्रा को कुचला, मौके से अस्पताल पहुंचने तक नहीं बची जान

देहरादून: क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र में रविवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में B.Tech की छात्रा की मौत हो गई। वैष्णवी रावत पुत्री प्रदीप सिंह रावत (उम्र 18 वर्ष), निवासी- पटेलनगर, शादीपुर मेट्रो स्टेशन के पास, दिल्ली  चार खंबा चौक के पास पैदल जा रही थी तभी पीछे से आए मिक्सर ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद छात्रा ट्रैक्टर के नीचे आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। रात करीब 8:45 बजे क्लेमेंटटाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्रा को तत्काल एंबुलेंस से वेलमेड अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

बीटेक फर्स्ट ईयर की छात्रा थी वैष्णवी: वैष्णवी देहरादून स्थित ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी से B.Tech प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। घटना के समय वैष्णवी की बड़ी बहन कृतिका रावत भी उसके साथ थीं। कृतिका ने पुलिस को बताया कि दोनों बहनें चार खंबा चौक से पैदल अपने कमरे की ओर जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से आए मिक्सर ट्रैक्टर ने वैष्णवी को टक्कर मार दी, जिसके बाद वो ट्रैक्टर के नीचे आ गई.

पुलिस ने मिक्सर ट्रैक्टर संख्या UP 12 BF 7297 और उसके चालक को सुरक्षा की मद्देनजर से थाने पर लाकर हिरासत में लिया है. परिजनों की तहरीर मिलने के बाद मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.“- मोहन सिंह, थाना क्लेमेंटटाउन प्रभारी

घटना की जानकारी मृतका के परिजनों को दे दी है. रात ज्यादा होने के कारण पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई अगले दिन की जाएगी. पुलिस की ओर से हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.“- मोहन सिंह, थाना क्लेमेंटटाउन प्रभारी

इस दर्दनाक हादसे के बाद छात्रा के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, स्थानीय लोगों ने सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही और यातायात सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.