June 14, 2026

बैरागीवाला गांव के भाजपा युवा मोर्चा नेता हत्याकांड के आरोपियों के घरों पर बुलडोजर कार्यवाही,

Uttrakhand 14 Jun 2026,

बैरागीवाला गांव के भाजपा युवा मोर्चा नेता विनोद 45 की नृशंस हत्या के अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दबाव बनाने की रणनीति के तहत पुलिस प्रशासन ने आज दूसरे पक्ष के आरोपियों के घरों पर बुलडोजर कार्यवाही की है। इस दौरान आरोपियों द्वारा किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। बताया जा रहा है कि बुलडोजर एक्शन से पहले गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपियों के घरों पर जमकर पथराव और तोड़फोड़ भी की है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा, सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश करने वाली हिंसक मानसिकता को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून को चुनौती देने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी हरकत करने का साहस न कर सके। गुनहागारों की पीढ़ियां भी याद रखेंगे।

विधायक मुन्ना सिंह चौहान बैरागीवाला गांव में पहुंचे और हत्याकांड से आक्रोशित लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि, पुलिस और प्रशासन पर भरोसा रखें। गुनहागारों पर कानूनन कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी। गुनहागारों का साथ देने वाले भी बक्से नहीं जाएंगे।

बता दें, देहरादून के सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के बैरागीवाला में खेत में पानी लगाने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में भाजपा युवा मोर्चा के नेता विनोद 45 की नृशंस हत्या कर दी गई थी। इस हमले में विनोद के दो भाई भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत भी नाजुक बताई जा रही है। दोनों पक्ष अलग-अलग समुदाय के होने के कारण इस क्षेत्र में भारी तनाव की स्थिति बनी हुई है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

सहसपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बैरागी वाला में खेत में पानी चलाने को लेकर दो पक्षों के मध्य विवाद हो गया, जिसमें एक पक्ष से आए व्यक्तियों रज्जाक पुत्र मासूम, अमन पुत्र मासूम , यूनूस पुत्र महबूब तथा जावेद पुत्र मासूम, इम्तियाज पुत्र शम्स शहबाज, शराफत अली पुत्र स्व0 लियाकत, मासूम पुत्र स्व0 महबूब, आदिल पुत्र इम्तियाज, शमून पुत्र जब्बार, सलमान पुत्र युनुस, इन्तेजार व 30-40 अन्य व्यक्तियों द्वारा दूसरे पक्ष के 03 व्यक्तियों अशोक कुमार पुत्र भगवत प्रसाद, विनोद कुमार पुत्र भगवत प्रसाद तथा राजेश कुमार पुत्र भगवत प्रसाद के साथ मारपीट की गई, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आयी, जिन्हें ग्रामीणों द्वारा उपचार हेतु लेहमन अस्पताल ले जाया गया, जहाँ विनोद कुमार की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

घटना के संबंध में मृतक के भाई अशोक पुत्र भगवत प्रसाद द्वारा कोतवाली सहसपुर पर दी गयी तहरीर के आधार पर कोतवाली सहसपुर पर बीएनएस के तहत आरोपियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु तत्काल अलग अलग पुलिस टीमो का गठन किया गया, गठित टीमों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल 04 अभियुक्तों रज्जाक , सलमान ,जावेद , शहबाज को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही पुलिस टीम द्वारा घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की तलाश हेतु लगातार उनके सभी संभावित स्थानों पर दबिशें दी जा रही है।

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.