July 22, 2026

हरिद्वार हाईवे पर बस-डंपर टक्कर, महिला की मौत, दो दर्जन यात्री घायल

हरिद्वार में राजस्थान के यात्रियों की बस हाईवे पर पलट जाने से दो दर्जन यात्री घायल हो गए। जिसमें एक महिला की मौत हो गई है। हादसा सोमवार सुबह नगर कोतवाली क्षेत्र में हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर हुआ, जब शांतिकुंज के पास से सर्विस लेन से गुजर रही बस हाईवे की ओर मुड़ रही थी।

इस बीच रायवाला की ओर से आ रहे हैं एक डंपर ने बस को टक्कर मार दी। जिसके बाद बस हाईवे पर पलट गई और डंपर भी ढाबे में जा घुसा। हादसे का शिकार हुई बस निजी कंपनी की है, जो राजस्थान के यात्रियों को हरिद्वार लेकर आई थी। ये सभी यात्री सोमवार को वापस लौट रहे थे। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को हटाकर ट्रेफिक क्लियर कर दिया है।

योगेश मेहरा, एसडीएम

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.