June 23, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री मोदी का किया विशेष आभार

– उत्तराखंड के लिए 14 अप्रैल का दिन बेहद खास व ऐतिहासिक रहा, क्योंकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राजधानी देहरादून आकर देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का उदघाटन किया गया___इसके साथ ही अब दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर विधिवत संचालन भी शुरू हो गया है_इसे दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर भी कहा जा रहा है_वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि अब दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर के माध्यम से कम समय में लम्बा सफर तय किया जायेगा, जो एक बड़ी सौगात से कम नही है_मुख्यमंत्री ने कहा की प्रधानमंत्री मोदी का विशेष लगाव उत्तराखंड से है, और प्रधानमंत्री मोदी के संरक्षण में विकास के कार्यों का स्पष्ट उदाहरण दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर भी है_

उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा जनता के बीच अपने वक्तव्यों के जरिये अनेको स्थानों का जिक्र किया, जिसमें डाटकाली मंदिर, सीमान्त गांव माणा व कुंभ नगरी हरिद्वार का विशेष वर्णन किया, साथ ही प्रधानमंत्री द्वारा शीतकालीन यात्रा के संदर्भ में विशेष उल्लेख भी किया___इसी के चलते मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री मोदी का विशेष आभार व्यक्त करते हुए का कि उनके मार्गदर्शन के कारण शीतकालीन यात्रा प्रारम्भ हुई और जिसके माध्यम से शीतकाल के दौरान भी भारी संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु प्रदेश में आ रहे हैं।

 

पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.