June 23, 2026

उपनल कर्मियों के नए अनुबंध पर मंत्री प्रसाद नैथानी का कड़ा विरोध

राज्य सरकार द्वारा उपनल कर्मियों के साथ नए अनुबंध प्रारूप का पूर्व शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने कड़ा विरोध किया है.पूर्व मंत्री नैथानी ने कहा कि समान कार्य के बदले समान वेतन लागू करने से पहले सरकार ने कर्मचारियों के सामने जो अनुबंध रखा है, उसमें कई ऐसी शर्तें जोड़ी गई हैं, जो उनके अधिकारों को सीमित करती हैं.उन्होंने कहा कि इस अनुबंध में यह शर्त शामिल की गई है कि वे भविष्य में कभी भी नियमितीकरण की मांग नहीं करेंगे. इसके अलावा अनुबंध में मेडिकल सुविधा, बोनस, सामाजिक सुरक्षा और अन्य जरूरी लाभों का भी स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया है. ऐसे में कर्मचारियों को आशंका है कि वे लंबे समय तक अस्थायी स्थिति में ही काम करने को मजबूर रहेंगे.

मंत्री प्रसाद नैथानी पूर्व मंत्री

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.