April 18, 2026

सेवानिवृत कर्मचारी संगठन ने दो सूत्री मांगों को लेकर ट्रेजरी में किया धरना प्रदर्शन

सेवानिवृत्त राजकीय कर्मचारी संगठन शाखा नरेंद्रनगर द्वारा 2 सूत्री मांगों को लेकर कोषागार परिसर में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया,
संगठन की मांग है कि कुछ सेवानिवृत्त कर्मचारियों को गोल्डन कार्ड स्कीम से बगैर उनकी सहमति से बाहर कर दिया गया है, उन्हें तत्काल गोल्डन कार्ड स्कीम से जोड़ा जाए तथा चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लंबित प्रकरणों का तत्काल समाधान किया जाए,

संगठन द्वारा दो सूत्री मांगों का ज्ञापन कोषाधिकारी तन्वी भट्ट को सौंपते हुए, हुई वार्ता के दौरान संगठन के अध्यक्ष धर्म सिंह चौहान तथा सचिव रघुवीर सिंह भंडारी व हर्ष मणी भट्ट ने कहा कि गोल्डन कार्ड स्कीम के अंतर्गत जुड़े सेवानिवृत्त कर्मचारियों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है,
बहुत उम्र दराज बुजुर्गों को कोषागार, व राज्य प्राधिकरण कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिसके कारण उन्हें उम्र के हिसाब से बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लिहाजा सरकार ने स्कीम के अंतर्गत जो उन्हें लाभ दिया हुआ है उन्हें उस लाभ से वंचित नहीं किया जाना चाहिए,

कोषाधिकारी ने मांगों को गंभीरता से लेते हुए संगठन को आश्वस्त किया कि वे अपने स्तर से कार्रवाई करते हुए, मामलों को उच्च अधिकारियों को भी तुरंत निस्तारण हेतु प्रेषित कर देंगी।

तन्वी भट्ट,कोषाधिकारी

धर्म सिंह चौहान, अध्यक्ष

रघुवीर सिंह भंडारी, सचिव,

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.