July 22, 2026

सीएम धामी ने 4,400 से अधिक श्रमिकों को दी बड़ी सौगात, खातों में भेजे 11 करोड़ रुपये

CM

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की विभिन्न योजनाओं के तहत 4,400 से अधिक श्रमिकों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने एक क्लिक के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खातों में लगभग 11 करोड़ रुपये की धनराशि डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए हस्तांतरित की।

यह सहायता राशि विवाह उपरांत सहायता, मृत्यु उपरांत अनुदान, प्रसूति सुविधा तथा शिक्षा सहायता योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को प्रदान की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार श्रमिकों के कल्याण और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने श्रम विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र श्रमिक इनका लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि शिविरों के माध्यम से दूर-दराज क्षेत्रों के श्रमिकों तक भी योजनाओं की जानकारी और लाभ पहुंचाया जाए।

उन्होंने योजनाओं के संचालन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और सूचना प्रौद्योगिकी के अधिकतम उपयोग पर विशेष जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि तकनीक के माध्यम से लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।

इस अवसर पर जानकारी दी गई कि पिछले एक वर्ष में उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा 24 हजार से अधिक श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के तहत 93 करोड़ रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता प्रदान की जा चुकी है।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.