June 24, 2026

रामनगर पहुंचे सीएम धामी, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव में पौड़ी लोकसभा सीट पर भाजपा की प्रचंड जीत सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की।

सीएम धामी ने कहा कि हमारे कर्मठ कार्यकर्ता मजबूत पार्टी के आधार हैं। सरकार द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी व विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही है, जिसके बल पर आज भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा संगठन बन कर उभरा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के यशस्वी नेतृत्व में देश मजबूत और देशवासी सशक्त हुए हैं। आज पार्टी के कार्यकर्ताओं के पास देश के विकास के मजबूत आंकड़े है जिसके दम पर वह हर बूथ पर मजबूती से लड़ रहा है।

धामी ने उत्तराखंड की पांचों सीटों को प्रचंड मतों से जीतने का लक्ष्य रखा और मोदी सरकार को 400 से अधिक सीटों के साथ पुनः सत्ता में लाने हेतु कठिन परिश्रम करने का आह्वान किया।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.