June 23, 2026

लौकी से भरा था हरियाणा से आ रहा लोडर, पुलिस ने तलाश ली तो बरामद हुई नौ लाख की शराब

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बाहरी राज्यों से होने वाली शराब तस्करी के लिए बार्डर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान चेकिंग में हरियाणा के शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।

झबरेड़ा पुलिस ने लोडर वाहन में सब्जी की आड़ में हो रही शराब तस्करी का खुलासा करते हुए हरियाणा के एक तस्कर को 100 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की कीमत नौ लाख रुपये बताई जा रही है।एसपी देहात एसके सिंह ने बताया, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बाहरी राज्यों से होने वाली शराब तस्करी के लिए बार्डर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। झबरेड़ा एसओ अंकुर शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम बुधवार को सुबह यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर स्थित खड़खड़ी दयाला गांव के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस बीच लौकी से भरे एक लोडर को रोका और तलाशी ली।

तलाशी में लौकियों के बीच में हरियाणा मार्का की 100 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पूछताछ में चालक ने अपना नामराजेंद्र निवासी गांव सांगा, थाना राउड़ी जिला करनाल, हरियाणा बताया। बताया, पानीपत से शराब लेकर हरिद्वार आ रहा था। एसपी देहात ने बताया, आरोपी हरिद्वार में किसे और कहां शराब देने जा रहा था, इसकी जांच की जा रही है।

लोडर वाहन में आरोपी चालक ने इस तरह से शराब भरकर रखी थी कि किसी को शक न हो सके। आरोपी ने पीछे की तरफ सिर्फ लौकी की पोटली लगा रखी थी, ताकि जल्दी से किसी की नजर न जाए और वह अपने मंसूबों में कामयाब हो जाए।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.