August 8, 2026

सीएम धामी ने की अनूठी पहल, हाईस्कूल व इंटर के टॉपर स्टूडेंट जिलों में एक दिन के लिए बनेंगे DM-SP

प्रत्येक जिले के टॉपरों को एक दिन के लिए डीएम और एसपी की भूमिका दी जाएगी। पर्यावरण संरक्षण के लिए नदियों पर नदी उत्सव आयोजित होंगे जिसका उद्देश्य जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है

शिक्षा और पर्यावरण के क्षेत्र में धामी सरकार राज्य में अभिनव पहल करने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक जिले में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के टॉपर्स को एक दिन के लिए सांकेतिक रूप से डीएम व एसपी की भूमिका दी जाए।
इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत राज्य की प्रमुख नदियों पर नदी उत्सव आयोजत करने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिए हैं। इस कड़ी में शासन अब कसरत में जुट गया है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों को जिलों में एक दिन के लिए डीएम व एसपी की भूमिका देने के पीछे प्रशासनिक अनुभव देना, आत्मविश्वास जगाना और उच्च लक्ष्य की ओर प्रेरित करना है। यह योजना जल्द ही सभी जिलों में लागू की जाएगी। इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

उन्होंने कहा कि नदियों की सफाई, स्वच्छता, पुनर्जीवन व संरक्षण की मुहिम को जन अभियान का रूप देने के उद्देश्य से प्रमुख नदियों के नाम पर नदी उत्सव आयोजित किए जाएंगे। इनमें व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि नदियां केवल जलस्रोत ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति व जीवनशैली का हिस्सा हैं। नदी उत्सव के माध्यम से आमजन को जल संरक्षण व स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जाएगा।

.मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों को जिलों में एक दिन के लिए डीएम व एसपी की भूमिका देने के पीछे प्रशासनिक अनुभव देना, आत्मविश्वास जगाना और उच्च लक्ष्य की ओर प्रेरित करना है। यह योजना जल्द ही सभी जिलों में लागू की जाएगी। इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
उन्होंने कहा कि नदियों की सफाई, स्वच्छता, पुनर्जीवन व संरक्षण की मुहिम को जन अभियान का रूप देने के उद्देश्य से प्रमुख नदियों के नाम पर नदी उत्सव आयोजित किए जाएंगे। इनमें व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि नदियां केवल जलस्रोत ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति व जीवनशैली का हिस्सा हैं। नदी उत्सव के माध्यम से आमजन को जल संरक्षण व स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जाएगा।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.