July 22, 2026

CM ने नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 काउंटडाउन रन को दिखाई हरी झंडी

देहरादून। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन को फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर उन्होंने “क्यालु- हिम तेंदुआ” शुभंकर का अनावरण भी किया और प्रतिभागियों के साथ प्रतीकात्मक दौड़ में हिस्सा लेकर उनका उत्साहवर्धन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, रोजगार, होमस्टे, स्थानीय उत्पादों और युवा उद्यमिता को नई पहचान और गति देने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन नए उत्तराखंड की शक्ति, साहस और सामर्थ्य का प्रतीक बनेगा तथा राज्य के सीमांत क्षेत्रों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में सहायक सिद्ध होगा।

उन्होंने बताया कि 31 मई 2026 को आयोजित होने वाले इस महाआयोजन के लिए देश के 27 राज्यों और 2 देशों से 900 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है। मुख्यमंत्री ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे सुरक्षित, अनुशासित और आत्मविश्वास के साथ दौड़ को पूरा करें।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों और आयोजकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.