September 5, 2026

जन्माष्टमी उत्सव में दिखा भक्ति-संस्कृति का संगम, CM धामी ने दिया कर्म का संदेश

Janmashtami

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर देहरादून पुलिस लाइन में भक्ति, संस्कृति और उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिला। भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में रंगे कार्यक्रम में राष्ट्रीय कलाकारों के साथ उत्तराखंड के स्थानीय कलाकारों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम में पहुंचे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन और श्रीमद्भगवद्गीता की शिक्षाएं आज भी मानवता को धर्म, कर्म और कर्तव्य के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। भगवान श्रीकृष्ण के संदेश को वर्तमान समय में भी प्रासंगिक बताते हुए उन्होंने सभी से उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के बताए मार्ग पर चलते हुए सभी को अपने धर्म और कर्म पथ पर निरंतर आगे बढ़ना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से उत्तराखंड को श्रेष्ठ राज्य बनाने और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और पुलिस लाइन परिसर देर तक कृष्ण भक्ति एवं उत्सव के रंग में रंगा नजर आया।

पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.