July 22, 2026

‘काला दिवस’ को लेकर कांग्रेस का भाजपा पर हमला, डॉ. प्रतिमा सिंह ने साधा निशाना

pratima

कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने भाजपा द्वारा मनाए जा रहे ‘काला दिवस’ को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे सत्ता का छलावा करार दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा राजनीतिक लाभ के लिए इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश कर रही है।

डॉ. प्रतिमा सिंह ने वर्ष 1975 में लगाए गए आपातकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय देश की आंतरिक और बाहरी परिस्थितियों को देखते हुए संवैधानिक प्रावधानों के तहत आपातकाल लागू किया गया था। उन्होंने दावा किया कि उस निर्णय का उद्देश्य देश की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखना था।

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आज जिस ‘काला दिवस’ की बात की जा रही है, वह पूरी तरह असंवैधानिक और राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरित है। उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग संविधान और लोकतंत्र की दुहाई दे रहे हैं, वही बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर और संविधान की मूल भावना का सम्मान नहीं करते।

कांग्रेस प्रवक्ता ने यह भी कहा कि भाजपा जनता को गुमराह करने के लिए षड्यंत्र और परपंच का सहारा ले रही है। हालांकि उनका दावा है कि देश की जनता अब इन राजनीतिक हथकंडों को समझ चुकी है और ऐसे प्रयासों से प्रभावित होने वाली नहीं है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है तथा भाजपा को जनता के वास्तविक मुद्दों पर जवाब देना चाहिए।

डॉक्टर प्रतिमा सिंह ,वरिष्ठ प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.