June 24, 2026

“कांग्रेस चुनाव समिति” का गठन: उत्तराखंड के प्रीतम सिंह समेत कुल 16 नेताओं का नाम शामिल।

देहरादून 04 सितंबर 2023,

दिल्ली: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को “कांग्रेस चुनाव समिति” का गठन कर दिया है। समिति में सदस्य के तौर पर पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अधीर रंजन चौधरी, उत्तराखंड के प्रीतम सिंह समेत कुल 16 नेताओं को शामिल किया गया है।

राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी पत्र में , कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अंबिका सोनी, अधीर रंजन चौधरी, सलमान खुर्शीद, मधुसूदन मिस्त्री, एन उत्तम कुमार रेड्डी, टीएस सिंह देव, केजे जॉर्ज, उत्तराखंड के प्रीतम सिंह, मोहम्मद जावेद, पीएल पुनिया, केसी वेणुगोपाल सहित 16 नेताओं का नाम शामिल है।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.