August 18, 2026

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी एक सप्ताह कि यूरोप यात्रा पर रवाना।

देहरादून 07 सितंबर 2023,

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज दिल्ली से रवाना होकर अपनी एक सप्ताह कि यूरोप यात्रा पर ब्रसेल्स पहुंचे, यहां राहुल गांधी यूरोपीय देशों के भारतीय प्रवासियों और यूरोपीय संघ  के वकीलों से मुलाकात करेंगे।

कांग्रेस कार्यालय के मुताबिक, राहुल गांधी यूरोप यात्रा के दौरान यूरोप के व्यवसायियों और मीडिया से वार्ता कर सकते हैं। वह पेरिस भी जाएंगे और फ्रांसीसी सांसदों के साथ बैठकें करेंगे। वे भारत लौटने से पहले विदेश यात्रा के अंतिम चरण में नॉर्वे के सांसदों से ओस्लो में मुलाकात करने कर सकते हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी 7 सितंबर को ब्रसेल्स में यूरोपीयन यूनियन के मेंबर से, 8 सितंबर को पेरिस की यूनिवर्सिटी में और भारतीय उद्योगपतियों के साथ बैठक करेंगे और उसी दिन दोपहर में लगभग डेढ़ बजे ब्रसेल्स में एक संवाददाता सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके बाद वह पेरिस के लिए रवाना हो जाएंगे जहां 10 सितंबर को नार्वे के सांसदों के साथ बैठक तथा ओस्लो में वह प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

 

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.