June 23, 2026

दुःखद… सीनियर कांग्रेस नेता लालचंद शर्मा के ज्येष्ठ पुत्र अभिनंदन शर्मा का निधन।

देहरादून 05 सितंबर 2023,

कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष और सीनियर कांग्रेस नेता लालचंद शर्मा के ज्येष्ठ पुत्र अभिनंदन शर्मा का अल्पायु मे निधन हो गया। वह पिछले दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे।अपोलो अस्पताल दिल्ली में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की खबर से उत्तराखंड कांग्रेस में शोक की लहर है। वहीं, इस दुखद घटना के चलते कांग्रेस ने प्रस्तावित कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।

अभिनंदन शर्मा पेट संबंधी बिमारी से पीड़ित थे, जिसका इलाज देहरादून में महंत इंदिरेश में चला। जहां स्वस्थ होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। फिर अचानक तबीयत बिगड़ने पर पहले उन्हें देहरादून के अस्पातल में भर्ती कराया गया। इसके बाद उन्हें अपोलो अस्पताल दिल्ली में भर्ती कराया गया। जहां आज उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अभिनंदन के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त किया।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.