August 8, 2026

मुआवज़े को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल, BJP बोली—भ्रम फैलाने की कोशिश

Politics

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री हरिश रावत दो दिवसीय उत्तरकाशी भ्रमण के दौरान धराली आपदा पीड़ितों से मिले, जिसके बाद उनके द्वारा सरकार पर आरोप लगाया गया है कि अभी भी आपदा पीड़ितों को उनके नुक्सान के अनुसार मुआवज़ा नही मिल पाया है, उनका मानना है कि वर्तमान सरकार को कांग्रेस से सीखना चाहिए कि सशक्त मॉडल बनाकर प्रभावितों के लिए किस प्रकार कार्य किया जाना चाहिए__

वही भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन ने अपनी प्रतिकिर्या देते हुए कहा कि हरिश रावत द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में उन्ही लोगों से मिला गया जो कांग्रेस पार्टी से सम्बन्ध रखते है_उन्होने बताया कि सरकार आपदा प्रभावितों के लिए हर दिशा में कार्य कर रही है, लेकिन विपक्षी नेता केवल सरकार के विरुद्ध नकारात्मक बयानबाज़ी करके जनता के बीच भ्रम फैलाने का काम कर रहे है__कमलेश रमन ने स्पष्ट कहा कि यदि हरिश रावत को वास्तव में आपदा प्रभावितों के लिए कुछ चिंता है, तो उनको सोशल मीडिया और समाचार पत्रों पर जाहिर न करते हुए मुख्यमंत्री धामी से मिलकर अपने विषयों को रखने की आवश्यकता है।

कमलेश रमन, प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.