September 23, 2026

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सत्तारूढ़ भाजपा को दी शिकस्त: कांग्रेस का136 सीटों पर कब्जा।

देहरादून 13 मई 2023,

कर्नाटक विधानसभा के आम चुनाव में कांग्रेस ने सत्तारूढ़ भाजपा को शिकस्त देते हुए स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों में से कांग्रेस ने अप्रत्याशित रूप से 136 सीटों पर कब्जा कर लिया है। इसके साथ ही कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनना तय हो गया है। भाजपा को 64 जेडीयू को 20 तथा अन्य को 4 सीटें मिली हैं।

कर्नाटक में स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस में कर्नाटक में मिली जीत के लिए लोगों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया है।

राहुल गांधी ने कहा, ‘हम गरीबों के मुद्दे पर लड़े। हमने मोहब्बत से प्यार से यह लड़ाई लड़ी। कर्नाटक की जनता ने हमें दिखाया कि मोहब्बत इस देश को अच्छी लगती है। कर्नाटक में नफरत का बाजार बंद हुआ है। मोहब्बत की दुकानें खुली हैं। यह सबकी जीत है। यह कर्नाटक की जनता की जीत है। कांग्रेस नेता ने कहा कि, चुनाव में हमने कर्नाटक की जनता से पांच वादे किए थे, इन वादों को पहले दिन, पहली कैबिनेट में पूरा किया जाएगा।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्विट कर बीजेपी पर निशाना साधा और लिखा- ग़रीबों की शक्ति ने भाजपा के पूंजीपति मित्रों की ताकत को हराया है।

कर्नाटक चुनाव में शानदार जीत के लिए मैं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और अपनी भारत जोड़ो यात्रा से देश में नई क्रांति का संचार करने वाले श्री राहुल गांधी सहित कर्नाटक के सभी नेता, कार्यकर्ताओं और जनता को हार्दिक बधाई देता हूं। कर्नाटक की जीत ने दिखा दिया है कि जनता सच्चाई का साथ देती है।

कर्नाटक में जीत पर प्रियंका गांधी ने कर्नाटका की जनता को तहे दिल से दिया है। कांग्रेस को ऐतिहासिक जनादेश देने के लिए धन्यवाद। ये जनता के मुद्दों की जीत है। ये देश को जोड़ने वाली राजनीति की जीत है।

राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कर्नाटक में जो माहौल दिखा था आज उसी का नतीजा कर्नाटक के चुनाव परिणाम में स्पष्ट दिख रहा है। यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने शानदार कैंपेन किया। कर्नाटक ने सांप्रदायिक राजनीति को नकार कर विकास की राजनीति को चुना है। आने वाले राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना विधानसभा चुनाव में भी इसकी पुनरावृत्ति होगी।

कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत पर अपने संबोधन में कहा कि, पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को इस जीत का श्रेय देता हूं। लोगों ने हममें विश्वास जताया और नेताओं ने हमारा समर्थन किया। यह सामूहिक नेतृत्व है और हमने मिलकर काम किया।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.