June 26, 2026

Congressmen Anukriti Gusain, Rainu Gangwar, Suresh Gangwar join BJP.

देहरादून, 21 अप्रैल 2024, कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का सिलसिला अभी तक जारी है। आज अनुकृति गुसांई, रैणू गंगवार, सुरेश गंगवार जैसे वरिष्ठ कांग्रेसी समेत भारी संख्या में कांग्रेसजनों ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी पटका पहनाकर सदस्यता दिलाई।

अनुकृति गुसांई,वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत की पुत्रवधु हैं। विधानसभा 2022 के आम चुनाव में लैंसडाैन विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ चुकी हैं। उधमसिंह नगर की जिला पंचायत अध्यक्ष रेणु गंगवार व सुरेश गंगवार भी भाजपा शामिल हुए हैं। इन सभी वरिष्ठ कांग्रेसजनों को प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी पटका पहनाकर सदस्यता दिलाई।

प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि वर्तमान चुनाव में प्रदेश की जनता ने दिल खोलकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पक्ष में मतदान किया है। उन्होंने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का निर्माण चाहती है। प्रधानमंत्री मोदी के 10 वर्ष का कार्यकाल देखकर अपनी मुहर लगाई है।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, विधायक विनोद चमोली, मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान समेत भारी संख्या में भाजपा में शामिल होने वाले कांग्रेसी और भाजपा नेता उपस्थित थे।

 

Congressmen Anukriti Gusain, Rainu Gangwar, Suresh Gangwar join BJP.

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.