June 23, 2026

Covid 19: उत्तराखंड में बढ़े कोरोना के मामले

देहरादून में कोरोना के मामले फिर बढ़ने लगे हैं। मंगलवार को तीन नए संक्रमित मरीज मिले हैं जिनमें एक युवती और दो वयस्क शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में अब तक 38 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें से तीन सक्रिय हैं। चिकित्सा अधिकारी ने लोगों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है।

कोरोना के मामले अब लगातार सामने आ रहे है। मंगलवार को जिले में तीन नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार संक्रमित पाए गए लोगों में 20 वर्षीय एक युवती, 41 वर्षीय महिला और 45 वर्षीय पुरुष शामिल हैं। तीनों की जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि जिले में अब तक कुल 38 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 30 मरीज देहरादून और एक हरिद्वार से हैं, जबकि सात मरीज ऐसे हैं जो राज्य से बाहर जा चुके हैं। फिलहाल जिले में तीन एक्टिव केस हैं। इनमें से दो मरीज अस्पताल में भर्ती हैं और एक मरीज होम आइसोलेशन में है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार सैंपलिंग का कार्य जारी है। मंगलवार को भी 14 संदिग्ध लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। सीएमओ ने कहा कि जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है।

उन्होंने अपील की कि सभी लोग कोविड प्रोटोकाल का पालन करें, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें और मास्क का उपयोग जरूर करें।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.