June 23, 2026

गंगा में नहा रहे दो युवक डूबे, एक की मौत: दूसरे को खोजने के लिए एसडीआरएफ चला रही रेस्क्यू अभियान

ऋषिकेश स्थित थाना लक्ष्मणझूला अंतर्गत अलग-अलग जगहों पर गंगा में स्नान कर रहे हरियाणा और मध्यप्रदेश के दो युवक गंगा में बह गए। एसडीआरएफ की टीम ने युवकों की तलाश में रेस्क्यू अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम ने हरियाणा के युवक का शव बरामद कर लिया है। मध्यप्रदेश के युवक की तलाश में रेस्क्यू टीम जुटी हुई है। वहीं सात मार्च को डूबी असम की महिला का शव फूलचट्टी बरामद किया गया है।

थाना लक्ष्मणझूला अंतर्गत दोपहर 12 बजे मस्तराम घाट पर अपने दोस्तों के साथ गंगा में स्नान कर रहा हरियाणा का एक युवक गंगा में डूब गया। युवक को गंगा में डूबता देख अन्य साथियों में चीखपुकार मच गई। उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने एसडीआरएफ ढालवाला टीम की मदद से गंगा में रेस्क्यू अभियान चलाया। कड़ी मशकत के बाद टीम ने युवक का शव बरामद किया। एसडीआरएफ की टीम ने युवक का शव थाना लक्ष्मणझूला पुलिस के हवाले कर दिया। थाना पुलिस की ओर से अग्रिम कार्रवाई की गई

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.