June 17, 2026

देहरादून: BJP की महिला आक्रोश मशाल यात्रा, महिला आरक्षण के समर्थन में शक्ति प्रदर्शन

देहरादून में बीजेपी ने गांधी पार्क से घंटाघर तक महिला आक्रोश मशाल यात्रा निकाली, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मंत्री रेखा आर्या समेत हजारों महिलाएं शामिल हुईं। महिला आरक्षण के समर्थन में आयोजित इस रैली में नारी शक्ति की बड़ी भागीदारी देखने को मिली मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में बराबरी का हक मिलना जरूरी है और यह आंदोलन उसी दिशा में एक मजबूत कदम है।

मुख्यमंत्री ने भी महिला सशक्तिकरण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए इसे देश की आधी आबादी से जुड़ा अहम मुद्दा बताया। रैली के माध्यम से महिलाओं ने अपने अधिकारों को लेकर एकजुटता और जागरूकता का बड़ा संदेश दिया गया।

रेखा आर्य, कैबिनेट मंत्री

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.