June 17, 2026

देहरादून: निरोग्यम न्यूरो आई क्लिनिक का उद्घाटन, उन्नत इलाज की सुविधा शुरू

देहरादून के रेसकोर्स में निरोग्यम न्यूरो आई क्लिनिक का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री खजान दास द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने प्रसिद्ध न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. ज्योति गौतम के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी विशेषज्ञता से उत्तराखंड को न्यूरोलॉजी के क्षेत्र में नई पहचान मिल रही है।
डॉ. ज्योति गौतम ने NIMHANS से सुपर-स्पेशलाइजेशन प्राप्त किया है और राज्य में पहली बार पार्किंसन मरीज में डीप ब्रेन स्टिमुलेशन (DBS) तकनीक को सफलतापूर्वक लागू किया है।

मंत्री ने कहा कि ऐसे विशेषज्ञ डॉक्टरों से प्रदेश में उन्नत चिकित्सा सेवाएं सुलभ हो रही हैं और मरीजों को बाहर जाने की आवश्यकता कम होगी।
कार्यक्रम में डॉ. आरके जैन, राज्य मंत्री अशोक वर्मा, पार्षद आलोक कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

खजान दास, कैबिनेट मंत्री

डॉ ज्योति गौतम

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.