June 24, 2026

कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ाने का किया फैसला।

दिल्ली , साल 2025 में दिल्ली में होने विधानसभा के आम चुनाव में कांग्रेस सभी 70 सीटों पर अपना प्रत्याशी लड़ाएंगी। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने दिल्ली में कांग्रेस की रणनीति चुनाव की तैयारियों पर बात की। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं नेताओं को जीत के लिए अच्छी रणनीति चुनावी तैयारी पर चर्चा की. उन्होंने भरोसा जताया कि कांग्रेस दिल्ली के लोगों के समर्थन से प्रचंड जीत दर्ज करेगी।

दिल्ली में चुनाव से पहले कांग्रेस के भावी मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने के सवाल पर, देवेंद्र यादव ने मीडिया से कहा कि, हम कभी भी पहले से कुछ भी घोषित नहीं करते हैं। हम प्रदेश की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद ही हम विधायक दल के नेता का चयन करेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस का किसी भी दल से कोई गठबंधन नहीं है। कांग्रेस प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ेगी. उन्होंने दोबारा जोर देते हुए साफ कर दिया कि दिल्ली में हमारा कोई गठबंधन नहीं है. हम चुनाव अकेले ही लड़ेंगे।

बता दें कि, दिल्ली में तीन महीने बाद 2025 में विधानसभा के आम चुनाव होने हैं। इसके लिए सभी पार्टियां चुनावी तैयारियों में जुटी हैं। कांग्रेस आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन में शामिल है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने दिल्ली में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान करके इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका दिया है।

 

 

 

 

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.