Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the pennews domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/hy55hp3a22dd/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
देवेंद्र चमोली को मिला इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड अवॉर्ड, तैयार की पहली दस हजार प्रश्नोत्तरी रामायण - Separato Spot Witness Times
राज्य समाचार राष्ट्रीय समाचार

देवेंद्र चमोली को मिला इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड अवॉर्ड, तैयार की पहली दस हजार प्रश्नोत्तरी रामायण

साहित्यकार देवेंद्र प्रसाद चमोली को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड -2025 से सम्मानित किया गया है। यह अवॉर्ड उन्हें रामायण महाकाव्य पर सर्वाधिक दस हजार प्रश्न-उत्तर के शोध कार्य के लिए दिया गया है। इसे पूरा करने के लिए देवेंद्र को पांच साल का समय लगा। इस कार्य के लिए उन्हें नेपाल में भी बीते फरवरी माह में सम्मानित किया गया था।

रामायण महाकाव्य पर देश-विदेश में अब तक तीन सौ से भी अधिक विभिन्न भाषाओं में प्रकाशन हो चुके हैं। लेकिन, चमोली का दावा है कि संपूर्ण रामायण पर सामान्य ज्ञान के रूप में उनकी ओर से शोध की गई यह प्रथम प्रश्नोत्तरी रामायण है। इसमें दस हजार प्रश्न-उत्तर एक लाइन में हैं।

दून के डिफेंस काॅलोनी निवासी देवेंद्र ने बताया कि राज्य की लोकभाषा में प्रकाशित गढ़वाली रामायण एवं गढ़वाली श्रीमद्भगवद गीता विद्यालयों में उपलब्ध कराने वाला उतराखंड देश का पहला राज्य बन गया है। मूल रूप से टिहरी जिले के रहने वाले देवेंद्र को नेपाल के नेपालगंज में विश्व प्रतिभा अंतरराष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया था

Related posts

गुलदार हमला करने के लिए झपटा तो महिला ने दिखाया साहस, ऐसे बचाई अपनी जान

Dharmpal Singh Rawat

ऑपरेशन सिंदूर का मकसद सिर्फ आतंकियों का खात्मा: हमने 9 आतंकी ठिकानों पर हमला कर 100 आतंकियों का किया खात्मा,

Dharmpal Singh Rawat

पहलगाम में हुए आतंकी हमले की राजनीतिक दलों सहित रुस, अमेरिका इजरायल व अन्य देशों ने की निन्दा,सुरक्षा बलों ने 1500 संदिग्धों को लिया हिरासत में, 

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment