June 24, 2026

लोकतंत्र नहीं तानाशाही है, हिटलरशाही है: मल्लिका अर्जुन खड़गे।

देहरादून 01 अगस्त 2023,

दिल्ली: आज नेहरू चौक नई दिल्ली में इंडिया गठबंधन की और से पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। जिसमें प्रतिपक्ष नेता मल्लिका अर्जुन खड़के ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि मणिपुर मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वक्तव्य की मांग करने पर सत्तारूढ़ दल के नेताओं द्वारा हमारी आवाज दबा दी जाती है। खड़गे ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास मणिपुर की विश्वसनीय सूचनाएं हैं जोकि गृहमंत्री अमित शाह के पास नहीं है। इसलिए हम मणिपुर मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सदन में वक्तव्य देने की मांग करते हैं।

प्रतिपक्ष नेता खड़गे ने मीडिया को बताया प्रधानमंत्री राजस्थान झारखंड मध्य प्रदेश में चुनावी रैलियां कर रहे हैं परंतु लोकसभा में मणिपुर मुद्दे पर बोलना नहीं चाहते हैं।

उन्होंने कहां कि, राज्यसभा सदस्य रजनी पाटिल को एक सेशन के लिए सस्पेंड कर दिया गया, लेकिन अभी तक उनका सस्पेंशन रिवोक नहीं किया। आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने सवाल पूछा तो उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। विपक्ष के बोलने पर सत्ता पक्ष के लोग उठ कर चिल्लाते हैं और हमारा माइक बंद कर दिया जाता है। ये लोकतंत्र नहीं तानाशाही है, हिटलरशाही है।

कांग्रेस नेता खड़गे ने कहा कि हम मणिपुर मुद्दे पर 267 के तहत बहस करना चाहते हैं परंतु मोदी जी की सरकार 167 में बहस कर समय सीमा बांधना चाहती है। मलिकार्जुन खरगे ने पत्रकारों को बताया कि इंडिया गठबंधन का प्रतिनिधिमंडल मणिपुर मुद्दे पर राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू से भी भेंट करेगा।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.