June 17, 2026

डोईवाला: गडूल के लोगों को मिल सकेगी जंगली जानवरों से निज़ात

जहां एक तरफ विभिन्न क्षेत्रों से जंगली जानवरों द्वारा किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाने की खबरें मिल रही हैं, तो वहीं थानों वन क्षेत्र के अंतर्गत तमाम उन जगह पर सौर ऊर्जा तार बाढ़ लगा दी गई है। जहां हाथी जंगल से निकलकर खेतों को नुकसान पहुंचा रहे थे, और जनता भी जंगल किनारे सौर ऊर्जा बाढ़ लगाने की मांग कर रही थी। लेकिन अब थानों वन रेंज की ओर से तमाम जगहों पर इलेक्ट्रिक फेंसिंग लगा दी गई है। जिससे अब ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलने जा रही है।

जिससे ग्रामीणों ने विभाग का आभार व्यक्त किया, ग्रामीणों का कहना है कि इलेक्ट्रिक फेंसिंग लगने के बाद किसानों की फसलों का नुकसान नहीं होगा। और हाथी जहां आबादी वाले क्षेत्र में घुस रहे थे इलेक्ट्रिक फेंसिंग लगने के बाद उनका जाना रुक जाएगा।

एन एल डोभाल वन रेंज अधिकारी
थानों रेंज

 धर्मेंद्र रावत सामाजिक कार्यकर्ता

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.