June 23, 2026

हल्द्वानी में नशीली दवाइयों का भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर सीज

हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में SOTF टीम और औषधि विभाग ने संयुक्त छापेमारी कर नशीली दवाइयों के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान श्याम मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां बरामद हुईं, जिनमें 20 Buprenorphine इंजेक्शन, 113 Tramadol कैप्सूल और 360 Alprazolam टैबलेट शामिल हैं।

ड्रग इंस्पेक्टर ने नियमों के उल्लंघन पर मेडिकल स्टोर को सीज कर दिया है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि यहां लंबे समय से अवैध रूप से नशीली दवाइयों की बिक्री हो रही थी, जिससे युवाओं में नशे की लत बढ़ रही है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है और प्रशासन ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

डॉ अर्चना गहतोड़ी औषधि निरीक्षक

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.