July 22, 2026

रुड़की में खड़ी कार में लगी भीषण आग, फायर यूनिट ने टाला बड़ा हादसा

रुड़की में फायर यूनिट की तत्परता ने एक बड़ा हादसा होने से टाल दिया। देर रात करीब 11 बजे सती मोहल्ला इंदिरा पार्क के पास खड़ी एक निसान मैग्नाइट कार में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी कार उसकी चपेट में आ गई लेकिन जैसे ही सूचना मिली फायर यूनिट रुड़की बिना देर किए मौके पर पहुंची और तेजी से मोर्चा संभाल लिया। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और सबसे बड़ी बात यह रही कि कार के पेट्रोल टैंक को फटने से बचा लिया।।अगर पेट्रोल टैंक फट जाता तो आसपास के इलाके में बड़ा नुकसान हो सकता था। हालांकि आग में कार करीब 90 प्रतिशत तक जलकर खाक हो गई।

लेकिन राहत की बात ये रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। बताया जा रहा है कि कार वर्ष 2021 मॉडल की थी और मंगलाैर निवासी सबीना के नाम पर रजिस्टर्ड है। मौके पर कोतवाली सिविल लाइन पुलिस भी मौजूद रही और घटना के बाद पूरे मामले की जानकारी कंट्रोल रूम को दे दी गई है।
फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.