June 23, 2026

चुनाव आयोग ने बिहार और अन्य राज्यों में 8 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनावों के लिए पर्यवेक्षक किए नियुक्त

Delhi ,19 October 2025,

भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार विधान सभा के आम चुनाव, 2025 और अन्य राज्यों की 8 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनावों के लिए स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने में आयोग की सहायता के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया है।

आयोग ने पहले ही चरण 1 के लिए 121 सामान्य पर्यवेक्षकों और 18 पुलिस पर्यवेक्षकों और बिहार विधान सभा चुनाव 2025 के चरण 2 के लिए 20 पुलिस पर्यवेक्षकों के साथ 122 सामान्य पर्यवेक्षकों को तैनात किया है। इसके साथ ही अन्य राज्यों के 8 विधानसभा क्षेत्र में चल रहे उपचुनावों में 8 सामान्य और 8 पुलिस पर्यवेक्षकों को भी तैनात किया गया है। विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में तैनाती के बाद, सभी पर्यवेक्षकों ने अपने आवंटित निर्वाचन क्षेत्रों का पहला दौर का दौरा पूरा कर लिया है और अब वे अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में वापस तैनात हो गए हैं।

भारत निर्वाचन आयोग ने पर्यवेक्षकों को संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया पर बारीकी से नि‍गरानी रखने तथा पारदर्शी, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वे राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों और मतदाताओं के लिए पूरी तरह से सुलभ रहें तथा यह सुनिश्चित करें कि उनकी शिकायतों का निवारण हो। आयोग ने पर्यवेक्षकों को मतदान केन्द्रों का दौरा करने तथा मतदाताओं की सुविधा के लिए आयोग द्वारा हाल ही में की गई पहलों के कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.