June 23, 2026

जाने माने फिल्म निर्माता राज कुमार कोहली का निधन।

मुंबई, जाने माने फिल्म निर्माता राज कुमार कोहली का शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे निधन हो गया। प्रमोटर विजय ग्रोवर ने इस खबर की पुष्टि की है । मिली जानकारी के मुताबिक डायरेक्टर आज सुबह नहाने गए थे जब कुछ देर तक वह नहाकर बाहर नहीं आए। उह वक्त घर में मौजूद उनके बेटे अरमान कोहली ने अपने पिता को फर्श पर गिरा हुआ पाया तो उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया। तुरंत बाद राज कुमार कोहली को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनका अंतिम संस्कार आज शाम को होगा. बता दें उन्होंने ‘दुल्ला भट्टी’, ‘लुटेरा’ ‘नागिन’, ‘जानी दुश्मन’, ‘बदले की आग’, ‘नौकर बीवी का’ और ‘राज तिलक’ जैसी फिल्मों को डायरेक्ट किया. राजकुमार का जन्म 14 सितंबर 1930 को लाहौर में हुआ था।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.