June 28, 2026

जम्मू-कश्मीर मेंरं पाकिस्तान की सेना के साथ हुई गोलीबारी बीएसएफ के सब इंस्पेक्टरदं शहीद

11 May 2025,

जम्मू-कश्मीर, जम्मू के आर.एस.पुरा क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर शनिवार को पाकिस्तान की सेना के साथ हुई गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज शहीद हो गए हैं। और सात अन्य जवान घायल हो गए हैं।

बीएसएफ के अधिकारी ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर शनिवार को सीमा चौकी का नेतृत्व करते हुए, सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज ने आगे बढ़कर वीरतापूर्वक नेतृत्व किया।क्रॉस बॉर्डर फायरिंग के दौरान बार्डर सीमा सुरक्षा बल के सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज ने सर्वोच्च बलिदान दिया है। और सात अन्य घायल हो गए। डीजी बीएसएफ और सभी रैंक उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। रविवार को जम्मू के पलौरा में फ्रंटियर मुख्यालय में पूरे सम्मान के साथ पुष्पांजलि समारोह आयोजित किया जाएगा।

बता दें कि जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शनिवार को पाकिस्तान की गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया और सात अन्य घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना आर एस पुरा सेक्टर में हुई। बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एसआई मोहम्मद इम्तियाज ने वीरतापूर्वक आगे बढ़कर नेतृत्व करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.