Recent Posts

September 21, 2026

उत्तराखण्ड में लोकायुक्त एवं सदस्यों के चयन के लिए ‘खोजबीन समिति’ का हुआ गठन,

Uttrakhand 14 Jun 2026,

उत्तराखण्ड में लोकायुक्त एवं सदस्यों के चयन के लिए ‘खोजबीन समिति’ का गठन किया गया है। गठित समिति में आलोक वर्मा पूर्व न्यायाधीश उच्च न्यायालय नैनीताल (अध्यक्ष), इन्दु कुमार पाण्डेय, सेवानिवृत्त मुख्य सचिव उत्तराखण्ड ( सदस्य), सुभाष कुमार सेवानिवृत्त मुख्य सचिव उत्तराखण्ड (सदस्य), राधा रतूड़ी सेवानिवृत्त मुख्य सचिव उत्तराखण्ड (सदस्य), एवं प्रो. सुरेखा डंगवाल, कुलपति दून विश्वविद्यालय देहरादून ( सदस्य) के रूप में शामिल हैं।

सचिव कार्मिक एवं सतर्कता शैलेश बगौली ने इस संबंध में जानकारी दी है। उत्तराखण्ड लोकायुक्त अधिनियम, 2014 के अंतर्गत गठित 5 सदस्यों की चयन समिति की 4 जून 2026 को आयोजित बैठक में हुए विचार-विमर्श तथा अधिनियम की धारा 4(3) के अंतर्गत प्रदत्त संस्तुति के आधार पर यह निर्णय लिया गया है।

‘खोजबीन समिति’ का दायित्व लोकायुक्त के अध्यक्ष एवं सदस्य पदों पर नियुक्ति के लिये उपयुक्त नामों का पैनल तैयार कर चयन समिति को उपलब्ध कराना होगा।

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.