August 17, 2026

पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी के नेता चंद्रबाबू नायडू करोड़ों रुपये के कथित “कौशल विकास’ घोटाले के आरोप में गिरफ्तार।

देहरादून 09 सितंबर 2023,

आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को शनिवार सुबह करोड़ों रुपये के कथित “कौशल विकास’ घोटाले के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सीआईडी ने चंद्रबाबू नायडू को आज सुबह करीब 6 बजे गिरफ्तार किया है। चंद्रबाबू नायडू ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्ववाली एनडीए गठबंधन के विरुद्ध विपक्षी दलों को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

गिरफ्तारी के बाद चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि उनकी गिरफ्तारी अलोकतांत्रिक, असंवैधानिक और पूरी तरह से गलत है। नायडू ने आरोप लगाया है कि, सीआईडी अधिकारी घोटाले में संलिप्तता के सबूत नहीं दिखा रहे हैं। उन्होंने दावा किया है कि मुझे साजिश के तहत निशाना बनाया जा रहा है, क्योंकि मैं लोगों के मुद्दे उठा रहा हूं। टीडीपी नेता ने जोर देकर कहा कि वह कभी समझौता नहीं करेंगे। जो लोग अन्याय करेंगे वे समय की रेत में दफन हो जायेंगे।

चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी को लेकर तेलगु देशम पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

आंध्र प्रदेश के मंत्रियों और सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने दावा किया था कि तेलगु देशम पार्टी अध्‍यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री को जल्दी गिरफ्तार किया जाएगा।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.