June 8, 2026

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत गणेश जोशी ने किया पौधारोपण

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शहीद दुर्गामल्ल मंडल द्वारा आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से संचालित ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत मक्कावाला क्षेत्र में फलदार पौधे का रोपण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और वृक्षारोपण इसके लिए सबसे प्रभावी उपायों में से एक है। उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान केवल प्रकृति संरक्षण का ही नहीं, बल्कि मातृ सम्मान का भी प्रतीक है।

उन्होंने प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कैबिनेट मंत्री ने युवाओं, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों से इस जनअभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन का रूप देना समय की मांग है।

कार्यक्रम में शहीद दुर्गामल्ल मंडल के पदाधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, युवाओं और क्षेत्रीय नागरिकों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित उत्तराखंड के निर्माण का संकल्प लिया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.