June 24, 2026

इंडिया गठबंधन के 31 सांसदो का डेलिगेशन राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू से मिला।

देहरादून 02 अगस्त 2023,

दिल्ली: आज इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लुसिव एलाइन्स इंडिया गठबंधन के 31 सांसदो का डेलिगेशन राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू से मिले। मणिपुर को लेकर राष्ट्रपति को एक मेमोरेंडम भी सौंपा है। राष्ट्रपति ने मेमोरेंडम पर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को मेमोरेंडम देने के बाद राज्यसभा में प्रतिपक्ष नेता मलिकार्जुन खड़गे की अगुवाई में प्रेस वार्ता आयोजित की। प्रेस वार्ता के दौरान प्रतिपक्ष नेता मल्लिका अर्जुन खड़गे ने बताया है कि, इंडिया गठबंधन के डेलिगेशन ने मणिपुर में जो देखा, उसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सामने रखा। हमने उन्हें बताया कि राहत शिविरों में लोगों को समय पर राशन और दवा भी नहीं मिल पा रही है। राष्ट्रपति को यह भी अवगत कराया की मणिपुर की हिंसा में दो सौ लोगों की जान गई है पांच सौ घायल हुए हैं पांच हजार घर जला दिए गए हैं। साठ हजार लोग विस्थापित हुए हैं, जो राहत शिविरों में रह रहे रहे हैं। जिनके हालात बहुत खराब है उनको दवा मिल पा रही है और ना ही समय पर भोजन मिल रहा है। मलिकार्जुन खरगे ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू हो बताया कि विपक्ष संसद में मणिपुर मुद्दे पर नियम 267 के तहत चर्चा करवाना चाहता है ।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.