June 24, 2026

जेल बंदीरक्षक परीक्षा-2022 की लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण और पारदर्शिता से सम्पन्न।

देहरादून, जेल बंदीरक्षक परीक्षा-2022 की लिखित परीक्षा, आज रविवार को जनपद देहरादून के 8 परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्ण, निष्प्क्षता एवं पारदर्शिता से सम्पन्न हुई। पंजीकृत 4068 आवेदकों में से कुल 3501 परिक्षार्थी ही जेल बंदीरक्षक परीक्षा-2022 में शामिल हुए हैं। कारागार विभाग के अन्तर्गत कुल जेल बन्दीरक्षकों के 238 जेल बन्दीरक्षकों के रिक्त पदों हेतु सीधी भर्ती परीक्षा आयोजित की गई हैं।

इस संबंध में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजी शरण शर्मा ने बताया कि कोषागार देहरादून के डबल लॉक से सुरक्षा के साथ परीक्षा सामग्री परीक्षा केंद्रों तक पंहुचाई गई। शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी परीक्षा केन्द्रों पर धारा 144 लगाई गई थी। जनपद देहरादून के आठ परीक्षा केंद्रों पर पंजीकृत 4068 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 3501 परिक्षार्थी उपस्थित हुए तथा 567 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.