October 5, 2026

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने आपदा प्रबंधन में भारत की जबरदस्त क्षमताओं के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा।

देहरादून 19 जून 2023,

कांग्रेस ने मणिपुर में मेइती और कुकी समुदाय के बीच भड़की जातीय हिंसा को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा है।और कहा कि एक और ‘मन की बात’, लेकिन ”मणिपुर पर मौन” हैं।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, ”तो एक और ‘मन की बात’ लेकिन ‘मणिपुर पर मौन’। आपदा प्रबंधन में भारत की जबरदस्त क्षमताओं के लिए प्रधानमंत्री ने खुद की पीठ थपथपाई। पूरी तरह से मानव निर्मित उस मानवीय आपदा का क्या, जिसका सामना मणिपुर कर रहा है।”

कांग्रेस महासचिव ने ट्विटर पर कहा, ” प्रधानमंत्री ने अभी तक शांति की अपील नहीं की है। प्रधानमंत्री को मणिपुर की भी परवाह नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक दिन पूर्व प्रसारित ” मन की बात” में कहा कि प्राकृतिक आपदाओं पर किसी का नियंत्रण नहीं है। आपदा प्रबंधन की ताकत भारत ने विकसित की है, वह आज मिसाल बन रही है।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.